अलवर में सरकारी स्कूल के शिक्षक पर फायरिंग के 2 आरोपी गिरफ्तार
अलवर में सरकारी स्कूल के शिक्षक पर फायरिंग के 2 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई. धोलागढ़ देवी थाना पुलिस ने करीब 4 दिन पहले हुई फायरिंग की वारदात का खुलासा किया. पुलिस ने आरोपियों का कस्बे में जुलूस निकाला. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना को गंभीरता से लेते हुए धोलागढ़ देवी थाना पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की. तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन और स्थानीय सूचना तंत्र के आधार पर पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कपिल और उसके साथी हार्दिक को गिरफ्तार कर लिया.

No comments