नंदी-गोशालाओं में भेजे जाने वाले गोवंश को सरकार देगी सहायता राशि
राजस्थान सरकार की ओर से निराश्रित बेसहारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने के लिए अब स्थापित गोशालाओं और नंदीशाला में भेजे जाने वाले गोवंश के लिए सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। सरकार के गोपालन विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि ग्रामीण और किसानों को निराश्रित बेसहारा पशुओं को समस्या से निजात दिलाने के लिए स्थापित नंदीशालाओं में नर गोवंश तथा गोशालाओं में संधारित दृष्टिबाधित एवं दिव्यांग गोवंश को देय अनुदान वर्षभर दिए जाने के लिए गोपालन विभाग वित्तीय वर्ष 2025-26 से 90 दिवस के अतिरिक्त सहायता जुलाई, अगस्त, सितंबर गो संरक्षण एवं संवद्र्धन निधि नियम संशोधन से सृजित निधि से वितरण के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

No comments