जैसलमेर में बस-स्विफ्ट कार की टक्कर -पश्चिम बंगाल से आए टूरिस्ट को किया घायल, इलाज जारी
जैसलमेर जिले के सदर थाना क्षेत्र के भागू के गांव के पास शुक्रवार अलसुबह जोधपुर से जैसलमेर की ओर आ रही एक बस और जैसलमेर से जयपुर जा रही सैलानियों की स्विफ्ट कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत ड्राइवर घायल हो गया।
सभी घायलों को तत्काल 108 की मदद से जवाहिर हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। हादसे की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की पड़ताल शुरू की।

No comments