Breaking News

राजस्थान के तीन जिलों को जल्द मिलेगा यमुना का पानी, हरियाणा ने अलाइनमेंट को दी मंजूरी

राजस्थान ने शेखावाटी अंचल (सीकर, झुंझुनू, चूरू) तक यमुना का पानी लाने की दिशा में एक और कदम बढ़ा दिया है। नोएडा में गुरुवार को केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल की अध्यक्षता में हुई अपर यमुना रिव्यू कमेटी की बैठक में हरियाणा सरकार ने हथिनी कुंड से हासियावास तक प्रस्तावित अलाइनमेंट को सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी।
राजस्थान सरकार ने अलाइनमेंट तैयार किया है। कुल 300 किलोमीटर लंबाई में पाइपलाइन बिछाने के लिए अलाइनमेंट सर्वे किया गया था। 

No comments