Breaking News

राजस्थान में यहां 186.62 बीघा जमीन पर बनेगी नई आवासीय कॉलोनी

राजस्थान के दौसा जिले में आवासीय सुविधाओं के विस्तार और योजनाबद्ध विकास के लिए हाल ही में गठित दौसा-बांदीकुई नगर विकास न्यास बड़ा कदम बढ़ाने जा रहा है। न्यास 186.62 बीघा भूमि पर आधुनिक आवासीय कॉलोनी विकसित करेगा, जिसमें कुल 1243 भूखंड शामिल होंगे। साइट प्लान को अंतिम मंजूरी मिल चुकी है और जिला प्रशासन भी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर चुका है।
अधिकारियों के अनुसार अगले सप्ताह से साइट पर वास्तविक कार्य प्रारभ होने की संभावना है, जिससे दौसा जिले को पहली बार इतनी बड़ी और सुव्यवस्थित रिहायशी योजना मिलने जा रही है। 

No comments