Breaking News

राजस्थान में फिर नकली दवा का खुलासा, एलजीविन-एम टैबलेट सप्लाई पर रोक

राजस्थान के औषधि नियंत्रण आयुक्तालय ने राज्यभर में एलजीविन-एम के दो बैच को तुरंत प्रभाव से रोकने का अलर्ट नोटिस जारी किया है। ये दोनों दवा जयपुर स्थित औषधि परीक्षण प्रयोगशाला में अवमानक श्रेणी में पाई गई हैं।
बता दें कि दवा में मुख्य घटक मॉन्टेलुकास्ट शून्य मिला यानी मरीज जो दवा खा रहा था, उसमें अपेक्षित सक्रिय तत्व मौजूद ही नहीं था। इसके आधार पर इसे नकली की श्रेणी में रखा गया है।

No comments