Breaking News

राजस्थान में मौसम ने ली अचानक करवट

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान का मौसम एक बार फिर करवट बदल चुका है. शुक्रवार सुबह जयपुर में हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई जो करीब एक घंटे तक जारी रही. मालवीय नगर, जगतपुरा, टोंक फाटक, झालाना, प्रताप नगर, मोती डूंगरी, सी-स्कीम समेत कई इलाकों में बारिश हुई. इससे सुबह-सुबह काम पर निकले लोगों को परेशानी हुई और ठंड का एहसास एकदम बढ़ गया.
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार आज उदयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, राजसमंद, चित्तौडग़ढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा सहित हाड़ौती के कुछ इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी दर्ज की गई. 

No comments