Breaking News

कोटा के 8 लाइन पर भीषण सड़क हादसा, दिल्ली से इंदौर जा रही थी 42 यात्रियों से सवार बस

कोटा में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दिल्ली से इंदौर जा रही स्लीपर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
दरअसल बस कैथून थाना क्षेत्र के अरण्?ढखेड़ा के पास 8 लाइन पारलिया पर एक अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में घायल हुए 12 यात्रियों को कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रैफर कर दिया ।
अचानक हुए इस हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। हादसे के समय यात्री गहरी नींद में थे। बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

No comments