Breaking News

जयपुर में 160 जोड़ों का सादगी से होगा निकाह

जयपुर। रामगढ़ मोड स्थित कर्बला परिसर में शनिवार से तीन दिवसीय दीनी तब्लीगी इज्तिमा शुरू होगा। इसमें देशभर से मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ ही इस्लामिक स्कॉलर शिरकत करेंगे।
बता दें कि सुबह फज्र की नमाज के बाद से तकरीरें शुरू होंगी और यह सिलसिला रात नौ बजे तक जारी रहेगा। पार्किंग के साथ ही इज्तिमा में आने वाले लोगों के रहने और खाने-पीने समेत जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। मैदान और आसपास दो हजार से अधिक स्वयंसेवक व्यवस्थाएं संभालेंगे।

No comments