Breaking News

बाइक पीछे से ट्रैक्टर में घुसी, दो चचेरे भाई घायल

अलवर में एक ट्रैक्टर में पीछे से बाइक घुस गई, जिससे दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से जयपुर रेफर किया गया।
एक घायल युवक की बहन की शादी 7 दिन बाद होने वाली है। हादसा अलवर सदर थाना क्षेत्र गाजुकी पुलिया के पास का है। घायल विष्णु राजपूत अपने ताऊ के लड़के मोनू राजपूत के साथ चिकानी से गाजुकी आ रहा था।


No comments