घर में बने मंदिर से 10 किलो चांदी छत्र चोरी -सुबह परिवार को गेट खुला मिला
सीकर के सदर थाना इलाके में घर में बने मंदिर से लाखों रुपए के चांदी के छत्र चोरी होने का मामला सामने आया है। परिवार के लोग सुबह उठे तो उन्हें मंदिर का गेट खुला मिला। जब सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए तो गांव में रात के समय एक बा७इक पर युवक जाते हुए दिखाई दे रहा है। चोरी की सूचना के बाद डॉग स्क्वायड टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। सदर थाना पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

No comments