राजस्थान में सर्दी का असर होने लगा तेज -तापमान में गिरावट का दौर जारी
राजस्थान के मौसम में बदलाव जारी है, राज्य में लगातार सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। सर्दी का असर उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी के कारण देखने को मिल रहा है। इस बार नवंबर माह की ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ा है और कई जिलों में शीतलहर का असर जारी है। पहाडिय़ों से आने वाली ठंडी उत्तरी हवाओं ने सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ा दी है। इससे कई जिलों में कोहरे का असर दिखाई देने लगा है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की कमी संभव है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की कमी संभव है।

No comments