Breaking News

एसआईआर के लिए ऊंट पर चढ़कर वोटर तक पहुंचे एसडीएम

राजस्थान में प्रशासन विशेष गहन पुनरीक्षण के काम में लगा हुआ है। इसको लेकर बीएलओ डोर-टू-डोर जा रहे है। रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में बॉर्डर इलाके के लोग दूर-दूर ढाणियों में रहते है। कई ऐसे गांव जहां पर वोटर रेत के टीलों पर रहते है।
इसी को ध्यान में रखते हुए सेड़वा एसडीएम बद्रीनारायण विश्नोई अपने टीम के साथ रेत के टीलों पर पहुंचने के लिए ऊंट का सहारा लिया। वे करीब 2 किलोमीटर तक ऊंट पर बैठकर वोटरों के घर-घर पहुंचे। वोटरों से एसआई के लिए आवश्यक डॉक्युमेंट लेकर कार्रवाई की गई।

No comments