अजमेर के गंदे पानी में मिले हेपेटाइटिस-ए बैक्टीरिया, जांच के लिए पहुंची टीमें
राजस्थान के अजमेर की धोलाभाटा और आसपास की कॉलोनियों में गंदे पानी की आपूर्ति से बच्चों और युवाओं में पीलिया फैलने की आशंका पर एनडीटीवी की रिपोर्ट के बाद चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया है. रिपोर्ट के खुलासे ने स्थिति की गंभीरता को उजागर कर दिया है. जिसके बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने विभाग ने अब लीकेज सुधारने और आपूर्ति को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं. जिसके चलते सीएमएचओ विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर ढोलाभाटा समेत कई कॉलोनियों में घर-घर जाकर पानी के सैंपल लिए और बीमार बच्चों के ब्लड सैंपल भी जांच के लिए भेजे.

No comments