पश्चिमी राजस्थान को मिली एक और ट्रेन
पश्चिमी राजस्थान के यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। कोविड काल में बंद हुई जैसलमेर-फलोदी-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस की जगह अब उसी समय सारिणी पर नई जैसलमेर-शकूर बस्ती एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया जाएगा। जिसकी रेल मंत्रालय से मंजूरी मिल चुकी है। अनुमान है कि इस ट्रेन का संचालन इसी माह के अंत तक शुरू हो जाएगा।

No comments