मंदिर में चोरी करने आया चोर छत से गिरा, मौत
डूंगरपुर के आसपुर में चोरी के इरादे से मंदिर में घुसे चोर की छत से गिरने से मौत हो गई। चोर अपनी तीन अन्य साथियों के साथ मंदिर में चोरी करने आया था। इसी दौरान ग्रामीणों ने चोरों को देख लिया। ग्रामीणों द्वारा पीछा करने पर भागते समय चोर छत से गिर गया और उसकी मौत हो गई। घटना कतीसौर स्थित कटकेश्वर महादेव मंदिर की सोमवार रात 10 बजे की है।
आसपुर थाना सीआई प्रदीप बिट्टू ने बताया-ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को रात में ही आसपुर अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवाया है।
आसपुर थाना सीआई प्रदीप बिट्टू ने बताया-ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को रात में ही आसपुर अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवाया है।

No comments