Breaking News

दिल्ली तक पहुंच गई इथियोपिया की ज्वालामुखी की राख

इथियोपिया के हैली गुब्बी ज्वालामुखी के विस्फोट के बाद उठा विशाल राख का गुबार अब भारत तक पहुंच गया है. राजस्थान और गुजरात के ऊपर यह राख सबसे पहले दिखाई दी और इसकी परतें दिल्ली के आसमान तक भी पहुंच गईं. ज्वालामुखी की राख के उत्तर भारत में प्रवेश करते ही मौसम और विमानन क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. आसमान में धुंधली चादर छाई है, वहीं दिल्ली में पहले से ही खतरनाक स्तर पर मौजूद प्रदूषण और अधिक भयावह हो गया है.
इसे देखते हुए डीजीसीए ने सभी एयरलाइंस को सख्त निर्देश दिया है कि राख वाले एयरस्पेस से बचते हुए उड़ान प्लान तय करें.

No comments