Breaking News

बद्रीनाथ धाम के कपाट आज से बंद

उत्तराखंड के ऊपरी गढ़वाल क्षेत्र में स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट मंगलवार दोपहर 2:56 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही इस साल की चारधाम यात्रा का औपचारिक समापन हो जाएगा।
गंगोत्री धाम के कपाट 22 अक्टूबर को दिवाली के दिन अन्नकूट पर्व पर बंद हुए थे। केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट इसके अगले दिन बंद किए गए। इस साल देश-विदेश से करीब 51 लाख श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा में हिस्सा लिया। अगले साल चार धाम यात्रा अप्रैल के अंत या मई की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है।

No comments