करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
जोधपुर के एक व्यापारी ने अपने ही रिश्तेदारों पर करोड़ों रुपए की ठगी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। हालांकि, फलोदी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुट गई है। पूछताछ में और भी कई बड़े खुलासे हो सकते है। व्यापारी का कहना है कि रिश्तेदारी के भरोसे उसने 2.08 करोड़ रुपए उधार दिए थे, लेकिन रकम लौटाने के बजाय आरोपियों ने उसे और उसके बेटे को गोली मारने की धमकी दी।

No comments