Breaking News

मुंबई एयरपोर्ट पर नेपाल की महिला गिरफ्तार

मुंबई एयरपोर्ट पर पुलिस ने एक नेपाली महिला फर्जी पासपोर्ट इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। महिला की पहचान काजल लामा के रूप में हुई है। वह मस्कट जाने वाली फ्लाइट में सवार होने वाली थी। तभी इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसे हिरासत में लिया।
तभी इमिग्रेशन अधिकारी रुचि रूपेश धोमकर को उस पर शक हुआ। उसके पासपोर्ट पर हिमाचल प्रदेश का पता दर्ज था। हालांकि, उसका व्यवहार थोड़ा अलग लग रहा था। पूछताछ के दौरान, उसने मान लिया कि वह नेपाल की नागरिक है और बताया कि उसने जाली आधार, पैन और प्रमाणपत्रों का इस्तेमाल करके पासपोर्ट बनवाया था।

No comments