नगर परिषद में लगाए शाखाओं की जानकारी संबंधी बोर्ड
श्रीगंगानगर नगर परिषद प्रशासन द्वारा नगर परिषद में जरूरी कार्य के लिए आने वाले लोगों को संबंधित शाखाओं की जानकारी मिल सके तथा उन्हेें किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए परिषद परिसर में सभी शाखाओं संबंधी बोर्ड लगाया गया है।
नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव ने बताया कि नगर परिषद में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, गृहकर, विवाह पंजीयन, पेंशन, रोड लाइट आदि कार्यों के लिए आने वाले आमजन को राहत मिल सके इसके लिए नगर परिषद परिसर में संबंधित शाखाओं के कमरा नम्बर दर्शाया गया है। इससे अब लोगों को इधर-उधर पूछताछ नहीं करनी पड़ेगी।
No comments