शहीद रविंद्र कौशिक की पुण्यतिथि मनाई
सद्भावना विकास समिति कुंज विहार, श्रीगंगानगर ने कुंज विहार स्थित शहीद रविंद्र कौशिक पार्क में शहीद रविंद्र कौशिक की 24वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई। समिति ने शहीद की याद में आयोजित इस प्रथम सार्वजनिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजकुमार गौड़ सहित शहर के गणमान्य नागरिकों ने शहीद कौशिक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
समिति अध्यक्ष डॉ. श्यामलाल कुक्कड़ ने 'ब्लैक टाइगरÓ के नाम से प्रसिद्ध शहीद रविंद्र कौशिक के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 11 अप्रेल, 1952 को श्रीगंगानगर में जन्मे रविंद्र कौशिक एक मंझे हुए रंगमंच कलाकार थे।

No comments