दो युवक 31 किलो डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार
श्रीगंगानगर जिले के चूनावढ़ पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान हनुमान मंदिर के निकट से स्कूटी व बाइक सवार दो युवकों को डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी रामप्रताप ने बताया कि मंगत सिंह पुत्र तीर्थ सिंह निवासी गणेश विहार सदभावनानगर श्रीगंगानगर को 17 किलो 650 ग्राम डोडा पोस्त और 7 जी छोटी चूनावढ़ निवासी कपिल शर्मा पुत्र राजपाल को 14 किलो डोडा सहित गिरफ्तार कर लिया। दोनों युवक स्कूटी व बाइक पर डोडा पोस्त लेकर जा रहे थे। इस कार्यवाही में कांस्टेबल पवन कुमार की अहम भूमिका रही।

No comments