Breaking News

बस चालक व परिचालक से मारपीट


श्रीकरणपुर में रायसिंहनरगर से अरायण के बीच चलनरे वाली बस के चालक और कंडक्टर के साथ मारपीट कर किराया के पैसे लूटने तथा बस को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर कई युवकों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार जोबन सिंह भुल्लर निवासी 10 ओ तेजेवाला ने रिपोर्ट दी कि मेरी बस रायसिंहनगर से अरायण के बीच चलती है। 20 नवंबर 2025 की शाम करीब 6 बजे बस श्रीकरणपुर से अरायण की ओर रवाना हुई। इसी दौरान दो युवक—मनीष उर्फ मिठू पुत्र सोहन, निवासी चक 2 ओ तथा विरेंद्र उर्फ  निक्कू पुत्र हरतेज, निवासी 2 ओ—बस में सवार हुए। मोड़ा के पास पहुंचने पर इन दोनों ने बस रुकवा ली और कंडक्टर मुखराम पुत्र किशनाराम के साथ मारपीट शुरू कर दी। 

No comments