मास्टर प्लान में गड़बड़ी के आरोप की होगी जांच
श्रीगंगानगर के स्थानीय निकाय अधिकारियों की ओर से शहर के मास्टर प्लान में गड़बड़ी कर बड़े और चर्चित कॉलोनाइजर को मोटा फायदा पहुंचाए जाने का मामला सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा ने एक शिकायत पर संज्ञान लेते हुए स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख सचिव को तत्काल प्रभाव से इसकी जांच करवाकर टिप्पणी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। आरोप है कि राज्य में गहलोत सरकार के समय विभाग के अधिकारियों ने मिलीभगत कर इस कॉलोनाइजर को बड़ा फायदा पहुंचाया। यूडीएच मंत्री ने एसबीटी से बातचीत में शिकायत होने एवं जांच के आदेश देने की पुष्टि की है।
शिकायत में श्रीगंगानगर यूआईटी और स्थानीय निकायों के अधिकारियों से मिलीभगत करके मास्टर प्लान में गंभीर हेराफेरी करवाने और करोड़ों रुपए की जमीन का दुरुपयोग करने के आरोप लगाए गए हंै। आरोप है कि इस कॉलोनाइजर ने शहर और इसके आसपास 19 कॉलोनियां काटी हैं। सभी कॉलोनियां एक से बढकऱ एक हैं। अगर भूखंड की बात करें तो इनमें करीब 10 हजार भूखंड बेचे गए हैं।

No comments