Breaking News

घर से लाखों रुपए के जेवरात व नगदी चोरी


पीलीबंगा थाना क्षेत्र के चक 24 एसटीजी में स्थित एक मकान से अज्ञात चोर लाखों रुपए के सोना-चांदी के जेवरात व नगदी चोरी करके ले गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार निवासी पुष्पा कंवर पत्नी युवराज सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि बीती रात वह और उनका बेटा मदन कमरे में सो रहे थे। सुबह करीब 3.30 बजे जब उनकी आंख खुली तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खोलना चाहा, लेकिन वह बाहर से बंद मिला। इससे शक होने पर उन्होंने कमरे के दूसरे दरवाजे से बाहर निकलकर देखा तो घर के दूसरे कमरे का ताला टूटा हुआ था और कमरा अस्त-व्यस्त पड़ा था। संदूक चेक करने पर 10,000 रुपये नकद, चार सोने की अंगूठियां , एक सोने की चैन और दो जोड़ी चांदी की पायजेब गायब मिले। 

No comments