ईंट भट्ठे पर लेबर उपलब्ध करवाने का झांसा देकर दस लाख रुपए ठगे
हनुमानगढ़ जिले के भिरानी पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित र्इंट भट्टे पर लेबर उपलब्ध करवाने के नाम पर करीब 10 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने भट्ठा मालिक की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार नरेश कुमार निवासी जोगीवाला ने रिपोर्ट दी कि उसका ईंट भट्टा महराणा में संचालित है। वहीं आने-जाने वाले और भट्टे पर जमादार का कार्य करने वाले मशन खान निवासी उसैद ने उसे भरोसा दिलाया कि वह उसकी जरूरत के अनुसार लेबर उपलब्ध करवा देगा। कुछ दिनों बाद मशन खान अपने साथी अर्जुन पुत्र चंद्रकेश निवासी जयतोरा सागरपुर रजपुरा, तहसील गुन्नौर, जिला सम्भल को साथ लेकर आया। दोनों ने विश्वासन जीतकर भट्टे पर काम के अनुसार रेट निर्धारित करवाए और नरेश से 2 लाख रुपये एडवांस ले लिए।

No comments