Breaking News

कोडा चौक पेट्रोल पम्प वाले भूखंड को बेचने के नाम पर 22 लाख हड़पे


श्रीगंगानगर में कोडा चौक पर स्थित पेट्रोल पम्प वाले भूखंड को बेचने का झांसा देकर 22 लाख रुपए हड़पने के आरोप में पुरानी आबादी पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार कुंज विहार निवासी मनोज अनेजा पुत्र अशोक अनेजा ने रिपोर्ट दी कि वह कोडा चौक पर होटल व शेखावत ट्रेवल्स के नाम से व्यवसाय करता है। ट्रेवल्स कार्यालय के सामने स्थित होटल सुकुन के विस्तार के लिए जगह की जरूरत थी। इसकी जानकारी खुशवीर सिंह, इसके बेटे तरूण कुमार को थी। 
विगत फरवरी माह में  खुशवीर सिंह, तरूण कुमार, प्रोपर्टी डीलर योगेन्द्रमोहन के साथ मेरे शेखावट ट्रेवल्स कार्यालय में आये और मेरे होटल के साथ भूखंड को बेचने की पेशकश की। 85 लाख रुपए में सौदा तय हो गया। 

No comments