Breaking News

बुजुर्ग की हत्या के दोषियों को आजीवन कारावास


श्रीगंगानगर के  हनुमानगढ़ में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश लतिका दीपक पराशर ने 9 वर्ष पहले गली के विवाद को लेकर एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के जुर्म में आधा दर्जन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इन पर 50-50 हजार  रुपए का जुर्माना लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर उन्हें अतिरिक्त सजा काटनी होगी। उम्र कैद की सजा पाने वाले सभी 6 व्यक्ति एक ही परिवार के सदस्य हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है।
अपर लोक अभियोजक सुमन झोरड़ ने बताया कि हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी थाना क्षेत्र के गांव सूरेवाला के नजदीक एक ढाणी में दो पक्षों में गली की बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते 26 अगस्त 2016 को एक बुजुर्ग के सिर में फावड़ा मारकर हत्या कर दी गई।

No comments