Breaking News

नारायणी धाम से निकली कलशयात्रा में उमड़ी श्रद्धा


श्रीगंगानगर के एसएसबी रोड स्थित पानी टंकी के नजदीक झुंझनू वाली दादी नारायणी धाम मंदिर से शनिवार सुबह कलशयात्रा निकाली गई। इस कलशयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कल सुबह मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
यह कलशयात्रा एसएसबी रोड स्थित सौ फुट रोड, अग्रसेन चौक, जवाहरनगर, इंद्रा वाटिका, राणा प्रताप कॉलोनी रोड होते हुए मंदिर प्रांगण में पहुंचकर विसर्जित हुई। धाम के नरेश कुमार बंसल ने बताया कि कल रविवार सुबह सवा नौ बजे दादी नारायणी की मूर्ति स्थापना की जाएगी। 

No comments