प्रशासन ने की वाहन चालक परीक्षा की तैयारियां पूर्ण
श्रीगंगानगर जिला प्रशासन द्वारा कल रविवार को आयोजित होने वाली वाहन चालक परीक्षा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। जिला मुख्यालय पर कल 23 केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित होगी।
नोडल अधिकारी एवं एडीएम श्रीमती रीना छींपा एवं कलक्ट्रेट के सहायक परीक्षा समन्वयक भूपेश शर्मा एवं सभी केन्द्राधीक्षकों द्वारा कल आयोजित होने वाली परीक्षा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों एवं आवश्यक निर्देशानुसार अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश देने तथा सफलतापूर्वक परीक्षा करवाने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। परीक्षा के दौरान समस्त परीक्षा केन्द्रों में पुलिस जाब्ता भी तैनात रहेगा।

No comments