Breaking News

नेशनल एथलेटिक्स टूर्नामेंट के लिए खिलाडिय़ों ने किया शानदार खेल का प्रदर्शन


श्रीगंगानगर में 69वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का पूर्व अभ्यास प्रशिक्षण शिविर हिन्दुमलकोट मार्ग स्थित एसजीएन खालसा कॉलेज के खेल मैदान में आज भी जारी रहा।
इस दौरान एथलीथ खिलाडिय़ों ने भाला फेंक, दौड़ सहित अन्य खेल अभ्यास का प्रदर्शन किया गया।
राजस्थान टीम कोच राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि आगामी 1 से 4 दिसम्बर तक मध्यप्रदेश के इंदौर में राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगी का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में प्रदेश से 14 छात्र खिलाडिय़ों एवं 13 छात्रा खिलाडिय़ों का दल भाग लेगा। 

No comments