स्पोर्ट्स सामान विक्रेता से दो लाख रुपए की ठगी
श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी सब्जी मंडी के निकट स्थित स्पोर्ट्स सामान विक्रेता से दो लाख रुपए की ठगी हो गई। ठगों ने बड़े शातिराना तरीके से दुकानदार को अपने जाल में फंसा कर वारदात को अंजाम दिया।
रिपोर्ट के अनुसार, वार्ड 19 पुरानी आबादी निवासी धर्मपाल ने रिपोर्ट दी कि वह सब्जी मंडी के निकट सिटी स्पोट्र्स नाम से खेल सामान का व्यवसाय करता है। 28 अक्टूबर 2025 को उसे 'मयूर स्कूल, श्रीगंगानगर' के नाम से एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को मोहित शर्मा बताकर स्पोट्र्स सामान की कोटेशन मांगी। अगले दिन आरोपी ने सामान का ऑर्डर देकर बिल भेजने को कहा और जल्द पेमेंट करवाने का भरोसा दिलाया।
No comments