युवक को विदेश भेजने का झांसा 33 लाख रुपए ठगे
श्रीगंगानगर के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के एच ब्लॉक स्थित एएसएन इमीगे्रशन वालों ने एक युवक को यूके भेजने का झांसा देकर 33 लाख रुपए से अधिक की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक का यूके की जिस यूनिवर्सिटी में दाखिला करना बताया। वह यूनिवर्सिटी वहां युवक को मिली ही नहीं। ऐसे में विदेश पहुंचे युवक के पांव से जमीन ही खिसक गई। पुलिस ने युवक के पिता की रिपोर्ट पर तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गांव साधुवाली के वार्ड नम्बर 10 निवासी राजकुमार बावरी ने रिपोर्ट दी कि मेरा बेटा सागर स्टडी वीजा पर विदेश जाना चाहता था। बेटे सागर की साधुवाली निवासी अनुराम से जानकारी हो गई। अनुराग ने बताया कि वह युवकों को स्टडी वीजा पर विदेश भेजता है। एच ब्लॉक स्थित एएसएन इमीगे्रशन ऑफिस है। मुझे व मेरे बेटे को ऑफिस में बुलाया। यहां बैठे अनुराग, नवल व साहिल ने विदेश जाने का खर्चा 22 लाख रुपए बताया। मैंने इतने रुपयों का इंतजाम नहीं होने के बारे में बताया तो अनुराग ने कहाकि बैंक से लोन करवा दूंगा। बैंक से 35 लाख रुपए का लोन पास हो गया।

No comments