Breaking News

पिकअप जीप व ट्रेक्टर-ट्रॉली में टक्कर


रायसिंहनगर के चक 1 एनजैडएम रोड़ पर गांव खिचियां मोड के निकट ट्रेक्टर-ट्रॉली व पिकअप जीप की टक्कर मेें एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन जने घायल हो गये। पुलिस ने जीप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गांव 3 केएसडी निवासी महेन्द्र कुमार ने रिपोर्ट दी कि मेरा बेटा साहिल खान व साला आशीष पिकअप जीप में सवार होकर रायसिंहनगर से मेरे गांव सुखचैनपुरा जा रहे थे। खिचिया मोड पर पिकअप जीप चालक ने आगे चल रही लकडिय़ों से लदी ट्रेेक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में साहिल, आशीष व दो अन्य सवारी फूलचंद व गुलशन कुम्हार घायल हो गये। सभी घायलों को रायसिंहनगर के सरकारी अस्पताल में लाया गया, यहां साहिल ने दम तोड़ दिया। 

No comments