Breaking News

अमावस्या पर प्रशासन ने खोला मंदिर का मुख्य गेट


श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर के  श्री बिश्नोई मंदिर सभा के अध्यक्ष पद को लेकर 26 अक्टूबर को दो गुटों द्वारा अलग-अलग अध्यक्ष घोषित कर देने से उपजा विवाद स्थानीय प्रशासन के प्रयासों के बाद भी सुलझ नहीं पाया है। बुधवार को अमावस्या पर होने वाली पूजा-अर्चना को लेकर मंगलवार देर शाम को प्रशासन ने तहसीलदार हर्षिता मिड्डा को मंदिर का प्रशासक नियुक्त कर दिया। 
आज सुबह भारी पुलिस जाब्ते के बीच प्रशासक हर्षिता मिड्डा, उपखंड अधिकारी सुभाष चंद्र चौधरी की मौजूदगी में पांचवें दिन मंदिर के मुख्य गेट का ताला खोल दिया गया।

No comments