Breaking News

अगले साल तक श्रीगंगानगर में बज सकती है वंदे भारत ट्रेन की सिटी


श्रीगंगानगर से दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस और अन्य हाई-स्पीड ट्रेनें चलाने का काम जल्द ही शुरू होने वाला है।  सूत्रों के अनुसार वर्ष 2026 तक वंदे भारत  ट्रेन की सिटी श्रीगंगानगर में बज सकती है। इसके लिए सबसे बड़ा मुद्दा अतिक्रमण का है, जिसे हटाने की प्रक्रिया चल रही है। ये अतिक्रमण शहर के करणी मार्ग  पर हैं।  रेलवे की 12 फीट जमीन पर कब्जा है। इसे हटाने के लिए  रेलवे अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर चुका है।  जयपुर रेलवे स्टेशन की तर्ज पर श्रीगंगानगर में अलग से नया प्लेटफार्म यार्ड बनाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है। 

No comments