Breaking News

सीकर में तनाव: युवती के 'अपहरण' पर भड़के ग्रामीण

सीकर के नेछवा थाना क्षेत्र के पाटोदा गांव में एक युवती के कथित अपहरण का मामला लगातार गर्मा रहा है। ग्रामीणों ने तीसरे दिन भी थाने के बाहर डेरा डालकर पुलिस प्रशासन से तुरंत कार्रवाई और युवती की बरामदगी की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि समुदाय विशेष के एक विवाहित युवक ने योजना बनाकर युवती को बहकाया और अपने साथ ले गया। उनके अनुसार, कई बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जिससे आक्रोश बढ़ गया। नाराज ग्रामीण अब सामूहिक आंदोलन के रूप में धरना दे रहे हैं।

No comments