Breaking News

ट्रेन में आंटी ने बनाई मैगी, रेलवे ने ले लिया एक्शन;

इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेन में सफर कर रही एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में महिला चलती ट्रेन में इलेक्ट्रिक केतली लगाकर आराम से मैगी बनाती नजर आ रही है. लेकिन ट्रेन में यह काम रेलवे के लिए एक बड़ा सुरक् नियमों का उल्लंघन है. जैसे ही मामला सेंट्रल रेलवे तक पहुंचा तुरंत अधिकारी एक्शन में आए और महिला पर कड़ी कार्रवाई की. 
महिला की इस गैर-जिम्मेदाराना हरकत पर सेंट्रल रेलवे के आधिकारिक एक्स हैंडल ने तुरंत रिप्लाई किया. पोस्ट में बताया कि इस चैनल और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है. रेलवे ने साफ शब्दों में कहा कि ट्रेन के अंदर इलेक्ट्रॉनिक केतली का इस्तेमाल करना पूरी तरह से बैन है.

No comments