Breaking News

जयपुर के लोगों को मिलेगी ट्रैफिक से राहत - लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस मल्टीमॉडल हब बनाने की तैयारी

जयपुर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम से आम लोगों को काफी परेशानी होने लगी है। शहर के व्यस्त रूट में कभी-कभी आधे घंटे से एक घंटे तक का जाम भी मिलता है। इस ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। शहर के सिंधीकैंप बस स्टैंड को अब दिल्ली की तरह अत्याधुनिक इंटर-स्टेट बस टर्मिनल के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे शहर के ट्रैफिक का दबाव काफी हद तक कम किया जा सकेगा।
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, 2278 करोड़ रुपये की लागत वाले इस मेगा प्रोजेक्ट से निजी बसों का संचालन शहर से बाहर शिफ्ट होगा। 

No comments