Breaking News

धौलपुर में अनोखी शादी! वर-वधू और मेहमान करेंगे रक्तदान

राजस्थान के धौलपुर जिला स्थित बाड़ी उपखंड में एक अनोखा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इस रक्तदान शिविर का आयोजन 24 नवंबर को शादी समारोह में किया जाएगा.इस शादी समारोह में आने वाले मेहमान भी वर-वधू के साथ रक्तदान करेंगे. इसके लिए बाकायदा शादी के कार्ड पर भी रक्तदान का संदेश छपवाया गया है.
विवाह के शुभ अवसर पर वर रोहित मंगल और वधू भी इस रक्तदान शिविर में रक्त देकर अपने दोस्त और मेहमानों को भी प्रेरित करेंगे और लोगों के लिए प्रेरणा का उदाहरण भी बनेंगे. 

No comments