Breaking News

रेलवे का बड़ा अलर्ट, आज और कल जयपुर जंक्शन से नहीं गुजरेंगी ट्रेनें

जयपुर जंक्शन स्टेशन के री-डवलपमेंट कार्य ने अब तेज रफ्तार पकड़ ली है। स्टेशन के प्लेटफॉर्मों को आधुनिक स्वरूप देने के लिए इन दिनों ट्रैफिक ब्लॉक लेकर स्टील गर्डर लगाने का काम लगातार जारी है। गर्डर लगाने से जंक्शन के सभी प्लेटफॉर्म एक-दूसरे से जुड़े हुए और पूरी तरह कवर हो जाएंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार एक महीने में जंक्शन का प्लेटफॉर्म लेआउट पूरी तरह बदल जाएगा।
त्योहारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कुछ समय के लिए काम रोका था, लेकिन सीजन खत्म होते ही मेगा ट्रैफिक ब्लॉक लेकर कॉनकोर्स के दूसरे चरण का कार्य फिर शुरू कर दिया गया।   काम की वजह से कई ट्रेनों को रद्द और आंशिक रद्द किया गया है।

No comments