करोड़ों की ठगी के मामले में ई-मित्र संचालक गिरफ्तार
सरकारी सिस्टम में सेंध लगाकर पीएम किसान सम्मान निधि योजना सहित अन्य योजनाओं में करोड़ों रुपए की ठगी के मामले सामने आए हैं। इसी सिलसिले में, झालावाड़ पुलिस ने दौसा जिले के सिकराय में कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने सिकराय तहसील कार्यालय के सामने पंचायत समिति की दुकानों में संचालित एक ई-मित्र की दुकान पर छापा मारा। पुलिस ने दुकान से कम्प्यूटर, लैपटॉप सहित अन्य रिकॉर्ड जब्त कर संचालक को हिरासत में लिया। जब्त किए गए सभी रिकॉर्ड और उपकरणों के साथ पुलिस टीम संचालक को लेकर झालावाड़ के लिए रवाना हो गई।

No comments