अजमेर में महिला टीचर पर 45 लाख हड़पने का आरोप
अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में महिला गवर्नमेंट टीचर के द्वारा धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीडि़त ने आरोप लगाया की महिला ने अपने 250 गज मकान को बेचने के नाम पर 45 लाख रुपए हड़प लिए। पीडि़त की शिकायत पर अलवर गेट थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अलवर गेट थाना पुलिस के अनुसार धोलाभाटा के रहने वाले कुलदीप सिंह सोलंकी ने मामला दर्ज करवाया है।

No comments