काशी विश्वनाथ में 48 घंटे नहीं हो पाएंगे स्पर्श दर्शन
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में चल रहे फर्श निर्माण और मरम्मत कार्य के चलते श्रद्धालुओं के लिए स्पर्श दर्शन दो दिनों के लिए प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। अब नेमी, आम और वी.आई.पी श्रद्धालु केवल बाबा विश्वनाथ के झांकी दर्शन ही कर सकेंगे। मंदिर प्रशासन ने मरम्मत कार्य समय पर पूरा न हो पाने के कारण इस प्रतिबंध को आज 22 नवंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
मंदिर के गर्भगृह में प्रतिष्ठित मकराना मार्बल लगाने का कार्य 19 नवंबर से शुरू किया गया था। योजना के अनुसार यह काम 20 नवंबर तक पूरा किया जाना था लेकिन बाबा की आरती और शयन आरती के समय अत्यधिक भीड़ के कारण कार्य में बाधा आती रही। इससे निर्धारित समय सीमा में निर्माण पूरा नहीं हो पाया।

No comments