जयपुर में मोबाइल शॉप में चोरी, चुरा ले गया 1.30 लाख का मोबाइल
जयपुर में सोमवार को एक मोबाइल शॉप में चोरी का मामला सामने आया है। कस्टमर बनकर बदमाश शॉप पर खरीदारी करने आए थे। शॉप कीपर की नजर बचाकर 1.30 लाख रुपए का मोबाइल चोरी कर ले गए। शॉप में लगे सीसीटीवी फुटेज में चोरों की करतूत कैद हो गई। बस्सी थाना पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।
पुलिस ने बताया- बस्सी के रहने वाले दीपक कुमार शर्मा के यहां चोरी हुई है। उनकी सराफ कॉलोनी में मोबाइल की शॉप है। सोमवार दोपहर को वह शॉप पर कस्टमर को हैंडल कर रहा था। कस्टमर बनकर दो लड़के शॉप पर मोबाइल टेम्पर लगवाने के लिए आए।

No comments