रुपया अपने रिकॉर्ड निचले स्तर से उबरा - डॉलर के मुकाबले दिखी तेजी
वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच रुपया अपने रिकॉर्ड निचले स्तर से उबरकर सोमवार को शुरुआती कारोबार में 49 पैसे की बढ़त के साथ 89.17 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। रुपया, डॉलर के मुकाबले 89.46 पर खुला। फिर 89.17 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 49 पैसे की बढ़त के दर्शाता है।
स्थानीय एवं वैश्विक शेयर बाजारों में व्यापक बिकवाली दबाव और व्यापार संबंधी अनिश्चितताओं के बीच घरेलू विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर की भारी मांग के कारण शुक्रवार को रुपया 98 पैसे टूटकर अपने सर्वकालिक निचले स्तर 89.66 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

No comments