Breaking News

नोटों की गड्डियों में मनोरंजन बैंक के नकली नोट : कैशियर ने ही डाला बैंक में डाका

राजस्थान में एक्सिस बैंक बालोतरा शाखा में बड़ा धोखाधड़ी मामला सामने आया है, जहाँ कैशियर हृदया यादव  द्वारा 12,22,780 के गबन का खुलासा हुआ है। शाखा प्रबंधक मयंक जुगतावत की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कैश वेरिफिकेशन के दौरान नोटों की गड्डियों में मनोरंजन बैंक तथा 500 के बंडलों में 100 के नोट मिलाए मिलने से हड़कंप मच गया। बैलेंस में बड़ा अंतर मिलने पर जांच की गई, जिसमें आरोपी द्वारा कई दिनों से कैश की हेराफेरी करने की बात सामने आई। 

No comments