पाली में शादी के एक महीने बाद दुल्हन लापता
शादी के नाम पर कुंवारे युवाओं के साथ ही हो ठगी का सिलसिला जारी है। ताजा मामला पाली जिले के सोजत सिटी थाने के बिलावास गांव का है। जिसकी शादी करवाने के नाम पर दो लाख 80 हजार रुपए लिए गए। लेकिन एक महीने बाद ही दुल्हन भतीजे का जन्मदिन मनाने के लिए पीहर जाने का कहकर गई जो वापस नहीं लौटी। ऐसे में पीडि़त ने दुल्हन कविता सहित छह जनों के खिलाफ सोजत सिटी थाने में मामला दर्ज करवाया है।

No comments