Breaking News

किशनगढ़बास में बेकाबू ट्रक दुकानों में घुसा:हादसे के बाद लगी आग

खैरथल जिले के किशनगढ़बास में सोमवार देर कस्बे में बस स्टैंड के बाहर तोप सर्किल के पास ईंटों से भरा एक ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे लगी चूड़ी और प्लास्टिक की दुकानों में जा घुसा। तेज धमाके के साथ हुए इस हादसे में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते कई खोखों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों प्रेम गुप्ता और करन, रूबल खुराना के अनुसार ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन को सीधे स्कूल की बाउंड्री के पास स्थित लकड़ी के खोखों में दे मारा।

No comments